Top News

डीएम ने मुरलीगंज में कार्यालयों, नाला व आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने बुधवार को मुरलीगंज प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर विभिन्न कार्यालयों, विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय तथा भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में बुडको की ओर से कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।

इसके बाद प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में विभिन्न विभागीय कार्यों, अभिलेखों और पंजियों की जांच की। उन्होंने लंबित मामलों का समय पर निष्पादन करने तथा कार्यालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा।

डीएम ने भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में लैब, लाइब्रेरी, मेस, स्टोर रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजियों की जांच के साथ विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय के रखरखाव की जानकारी ली।

वहीं, वार्ड संख्या 12 में निर्माणाधीन एसटीपी-एफएसटीपी प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने प्रोजेक्ट को आवासीय क्षेत्र से दूर स्थानांतरित कर निर्माण कराने की मांग डीएम से की। हालांकि, इस मांग पर मौके पर कोई स्पष्ट पहल सामने नहीं आई। निरीक्षण के दौरान जिला एवं प्रखंड स्तर के संबंधित पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post