बैसा। रौटा थाना पुलिस ने फरार वारंटी के घर इश्तेहार चस्पाया है। कार्रवाई थाना अध्यक्ष हरि प्रसाद यादव के नेतृत्व में की गई। रौटा थाना कांड संख्या 23/26 के फरार वारंटी रौटा पुरानी हाट निवासी जुबैर आलम, पिता स्व. मो. रफीक के घर न्यायालय से निर्गत इश्तेहार चस्पाया गया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से जुबैर आलम फरार चल रहे हैं। न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई से पहले उनके घर इश्तेहार चस्पाया गया है। इसके बावजूद यदि वारंटी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो शीघ्र कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इश्तेहार चस्पा करने के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।
Post a Comment