Top News

बैसा के 16 विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा संपन्न

बैसा। प्रखंड के सभी 16 हाई स्कूल एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौवीं और दसवीं की अर्धवार्षिक परीक्षा बुधवार को गणित और अंग्रेजी विषय की परीक्षा के साथ संपन्न हो गई। बुधवार को प्रथम पाली में गणित और द्वितीय पाली में अंग्रेजी की परीक्षा ली गई।

उत्क्रमित उच्च विद्यालय शीशाबाड़ी के प्रधानाध्यापक आदिल अनवर ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा सोमवार से बुधवार तक दो पालियों में आयोजित की गई। सोमवार को हिंदी, राष्ट्रभाषा हिंदी, उर्दू और संस्कृत, जबकि मंगलवार को प्रथम पाली में विज्ञान तथा दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए संगीत और द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई।

उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। विद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा के दौरान अनुशासन और सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post