Top News

मीरगंज नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा

नगर पंचायत मीरगंज कार्यालय के सभागार में मुख्य पार्षद की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के सर्वांगीण विकास और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अनिल कुमार चौधरी एवं नीरज कुमार पासवान समेत कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे। वार्ड पार्षद विक्रम आनंद, पुलकित ऋषि, प्रियंका देवी, जूली कुमारी, मंजू देवी, शिवली देवी, प्रेमलाल टूड्डू, अनंत कुमार, अजमुदा खातून और सोहफिल मंसूरी सहित अन्य सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को सदन के समक्ष रखा।

बैठक में पार्षदों ने वार्डों की समस्याओं के समाधान के साथ विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। सदस्यों ने नगर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Post a Comment

Previous Post Next Post