कोढ़ा। नगर पंचायत में कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना को लेकर मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के पात्र लाभुकों को समय पर लाभ पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य पार्षद ने कहा कि पात्र लाभुकों की आवश्यक जानकारी निर्धारित फॉर्मेट में दर्ज कर नगर पंचायत कार्यालय में जमा करें, ताकि प्रक्रिया पूरी कर जल्द योजना का लाभ दिया जा सके। बैठक के दौरान लाभुकों के आवेदन के आधार पर सरकार द्वारा निर्धारित अनुदान राशि उनके खातों में भेजने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।
मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उनके निजी कोष से जरूरतमंद परिवारों को दिया जा रहा सहयोग भी आगे जारी रहेगा।
Post a Comment