Top News

सेवा संकल्प अभियान की तैयारी को लेकर विधायक विजय खेमका ने की बैठक


विधायक जनसंपर्क कार्यालय में पूर्णिया विधानसभा के पांचों मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ विधायक विजय खेमका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक की। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।

बैठक में अभियान के संयोजक, सह-संयोजक एवं मंडल अध्यक्षों के साथ एक माह तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर वर्ष 2001 से 2026 तक की उनकी जनसेवा यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए विधानसभा के प्रत्येक बूथ, मंदिर-मठों तथा लाभुक परिवारों के घरों पर ‘आशीर्वाद का एक दीप’ जलाने की योजना बनाई गई।

इसके अलावा गुलाबबाग सोनौली चौक स्थित शिव मंदिर, भट्ठा खीरू चौक स्थित बजरंगबली मंदिर, मधुबनी महावीर मंदिर, हरदा बाजार बजरंगबली मंदिर, रानीपतरा चौक बजरंगबली मंदिर और महेंद्रपुर काली मंदिर में विशेष दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष पवन सहनी, मनोज गोस्वामी, गोपाल सिंह, पानो देवी एवं मनोज सिंह ने अभियान की तैयारियों की जानकारी दी। विधायक विजय खेमका ने मंडल अध्यक्षों को दीप वितरित करते हुए बूथ स्तर तक समय पर दीप पहुंचाने तथा पूर्णिया विधानसभा के सभी मंडलों में अभियान को सक्रियता और समयबद्ध तरीके से सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में राजेश चौरसिया, ज्योतिष ठाकुर, रामानंद साह, मिथलेश पोद्दार, मनीष भारती, वीरेंद्र सिंह, श्रवण मंडल, मनोरंजन कुमार, अवधेश सिंह, अजित सिन्हा, गणेशी साह, मोहित राय एवं तापस रुद्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post