Top News

बैसा में नए प्रखंड कार्यालय भवन के निर्माण की कवायद तेज


बैसा प्रखंड कार्यालय परिसर में नए प्रखंड कार्यालय भवन के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। वर्तमान प्रखंड कार्यालय के पीछे करीब 46 हजार वर्गफीट भूमि पर भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भूमि की पैमाइश पूरी कर ली गई है। वन विभाग के आदेश के बाद पुराने पेड़ों को भी हटाया गया है।

शनिवार को भवन निर्माण विभाग की टीम की मौजूदगी में चिन्हित स्थल को चूना डालकर रेखांकित किया गया और खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया। भवन निर्माण विभाग की एसडीओ सोनम कुमारी ने बताया कि विभागीय आदेश के अनुसार स्थल को रेखांकित कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

सीओ गोपाल कुमार ने बताया कि नए भवन का निर्माण जल्द शुरू होगा और करीब एक वर्ष में इसे तैयार करने का लक्ष्य है। निर्माण पूरा होने तक अंचल अभिलेखागार, बाल विकास परियोजना कार्यालय समेत अन्य कार्यालय वर्तमान भवनों में ही संचालित होंगे।

नए भवन के बनने से प्रखंड एवं अंचल स्तर के कार्यालयों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ आम लोगों को भी सरकारी कार्यों में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। मौके पर रौटा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post