अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी सौम्य पोद्दार की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व से संबंधित कुल आठ मामलों की सुनवाई की गई।
सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की सहमति से एक मामले का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। वहीं, सात मामलों में आवश्यक साक्ष्य एवं दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।
अंचलाधिकारी सौम्य पोद्दार ने संबंधित पक्षों को आवश्यक दस्तावेज के साथ अगली तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का नियमानुसार त्वरित समाधान करना है। मौके पर राजस्व अधिकारी, अंचल कर्मी एवं बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद थे।
Post a Comment