Top News

डीएम ने दिघलबैंक में विकास योजनाओं का लिया जायजा


 जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को दिघलबैंक प्रखंड का दौरा कर विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं को समय पर पूरा करने और आम लोगों से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

डीएम ने धनतोला पंचायत के विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद एसएसबी कैंप का दौरा कर सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। डोरिया गांव में उन्होंने चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने म्यूटेशन, परिमार्जन, दाखिल-खारिज सहित अन्य राजस्व मामलों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों का नियमानुसार जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को कार्यालय का अनावश्यक चक्कर नहीं लगाना पड़े।

इस दौरान एसडीएम अनिकेत कुमार, एडीएम अमरेंद्र कुमार पंकज, सीओ सदानंद कुमार, बीडीओ बप्पी ऋषि, बीपीआरओ सुमन लता, एसडीओ परमीत रंजन सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post