Top News

बस स्टैंड के पास मोबाइल झपटकर भाग रहा युवक पकड़ा गया


बिहार बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े राहगीर से मोबाइल झपटकर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने पीछा कर पकड़ लिया। बाद में उसे टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बताया गया कि एक व्यक्ति बस स्टैंड के पास मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान युवक उसके हाथ से मोबाइल झपटकर भागने लगा। पीड़ित के शोर मचाने पर फल विक्रेताओं, ऑटो चालकों और दुकानदारों ने पीछा कर कुछ दूर जाकर युवक को पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post