Top News

जीविका दीदियों की आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में पहल सराही

खेरिया बाजार में राम रहीम सीएलएफ के वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक अंकेक्षण रिपोर्ट को लेकर आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह और भाजपा विधायक प्रतिनिधि रमण झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संचालन रमण झा ने किया।

रश्मि सिंह ने जीविका दीदियों से संवाद कर उनके अनुभव सुने और आर्थिक स्वावलंबन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जीविका समूह महिलाओं की एकजुटता और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है। वहीं रमण झा ने कहा कि आमसभा में जीविका दीदियों की उपलब्धियां सामने आईं। जीविका से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार और समूह आधारित गतिविधियों के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।

कार्यक्रम में जीविका दीदियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर जीविका बीपीएम उतमानंद भारती, राम रहीम सीएलएफ की अध्यक्ष व पदाधिकारी सहित विभिन्न पंचायतों से पहुंची जीविका दीदियां मौजूद थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post