हिंदी दिवस के अवसर पर विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, परोरा में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति विद्यार्थियों में रुचि और सम्मान विकसित करने के उद्देश्य से हिंदी भाषण, काव्य-पाठ एवं अलंकृत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा सात से 10 तक के 40 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिंदी की महत्ता, भारतीय संस्कृति एवं साहित्य, राष्ट्र निर्माण में हिंदी की भूमिका तथा वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर विचार प्रस्तुत किए। काव्य-पाठ में विद्यार्थियों ने भावपूर्ण एवं सस्वर वाचन से अपनी साहित्यिक प्रतिभा दिखाई। भाषण प्रतियोगिता में भाषा-शुद्धता, उच्चारण, आत्मविश्वास और प्रभावी अभिव्यक्ति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया।
कक्षा सात में बरुण कुमार बैद प्रथम, लक्ष्म्यवर्धन द्वितीय और समर्थ रसस्तोगी तृतीय रहे। कक्षा आठ में अभिनव रवि प्रथम, अमन राजन द्वितीय, वर्षा इस्लाम तृतीय और आरवी झा चतुर्थ स्थान पर रहे। कक्षा नौ में सोनाली सिंह प्रथम, मो. शकीब आलम द्वितीय, रियांक झा तृतीय और उग्र नारायण चौधरी चतुर्थ रहे। कक्षा 10 में प्रतिज्ञा राय ने प्रथम और राजवीर सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के सचिव राजेश चंद्र मिश्रा एवं प्रधानाचार्य निखिल रंजन ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत की पहचान है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिंदी विभागाध्यक्ष चंद्रकांत कुमार, राजीव रंजन पांडेय, अजीता मिश्रा एवं श्वेता आनंद का योगदान रहा। मंच संचालन छात्राओं शुभांगी, सोफी एवं साक्षी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
Post a Comment