Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार


शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में महिला थाने की पुलिस ने नूर आलम को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोचाधामन थाना क्षेत्र के कुट्टी पंचायत अंतर्गत नरंगा गांव का निवासी है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना था। आरोप है कि उसने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने घटना का वीडियो भी बना लिया। पीड़िता द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में शादी से इनकार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

मामले को लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के निर्देश पर महिला थाने में 11 अप्रैल को कांड संख्या 50/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post