पोठिया। अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पोठिया पुलिस ने बुधवार को दक्षिण फुलहरा गांव से बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए। दोनों ट्रैक्टरों पर करीब 100 सीएफटी बालू लदा था।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गोरुखाल पंचायत के दक्षिण फुलहरा इलाके में अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों के परिचालन की सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को रोका और माइनिंग चालान की मांग की। चालक मौके पर बालू परिवहन से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जब्त ट्रैक्टरों के संबंध में अग्रतर कार्रवाई के लिए खनन पदाधिकारी को सूचित किया गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Post a Comment