Top News

9 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार


रौटा थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव से पुलिस ने 9 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र के आमगाछी वार्ड संख्या-8 निवासी अनुज कुमार (27), पिता जनार्दन विश्वास के रूप में हुई है।

रौटा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अभयपुर गांव में कार्रवाई करते हुए अनुज कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया। शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post