स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतूप्रिया वर्मा (एमबीबीएस, एमडी) ने विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने उन्हें भगवा वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और सदस्यता रसीद प्रदान की।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ. ऋतूप्रिया वर्मा ने हर रविवार जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श देने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्त्री एवं प्रसूति रोग से संबंधित मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा। यह सेवा अन्नपूर्णा मेडिकल, धर्मशाला रोड, लाइन बाजार चौक, पूर्णिया स्थित मां गौरी हॉस्पिटल में उपलब्ध होगी।
डॉ. वर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा सनातन संस्कृति, धर्म और समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से वह प्रभावित हैं। चिकित्सक के रूप में जरूरतमंद लोगों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि संगठन धर्म रक्षा, समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के उद्देश्य से लगातार रक्तदान, रक्त सहायता, चिकित्सा सहायता समेत अन्य सामाजिक कार्य कर रहा है। डॉ. ऋतूप्रिया वर्मा के जुड़ने से सेवा अभियान को और मजबूती मिलेगी। मौके पर राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, विक्की गोस्वामी और सदस्य छोटू कुमार मौजूद रहे।
Post a Comment