Top News

210 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोगबनी पुलिस और एसएसबी बथनाहा के एफ समवाय (जोगबनी) को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त गश्ती के दौरान पुलिस ने अपाचे बाइक सवार दो युवकों को 210 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।

एसपी जितेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि रविवार को जोगबनी थाना पुलिस और एसएसबी की टीम संयुक्त गश्त पर थी। इसी दौरान इंदानगर (टिकुलिया बस्ती) क्षेत्र में संदिग्ध लोगों के गुजरने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने अपाचे बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली। बाइक की जांच के दौरान इंजन के पास छिपाकर रखे दो पारदर्शी पैकेट बरामद हुए, जिनमें करीब 210 ग्राम ब्राउन शुगर था।

पुलिस ने मौके से दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के साथ बाइक व अन्य सामान जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बसमतीयो थाना क्षेत्र के बेला निवासी देव कुमार (21), पिता उपेन्द्र शर्मा और महेश कुमार शर्मा (18), पिता बैजनाथ शर्मा के रूप में हुई है।

इस मामले में जोगबनी थाना कांड संख्या 293/26, दिनांक 13 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(c)/21(b)/25/29 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post