Top News

मारपीट के बाद इलाज के दौरान हुई थी युवक की मौत,2 गिरफ्तार


हेकलबाड़ी गांव में मारपीट के बाद इलाज के दौरान हुई संतोष सिंह की मौत के मामले में पोठिया पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हेकलबाड़ी निवासी करुणा देवी और अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। दोनों को पोठिया थाना कांड संख्या 324/26 में गिरफ्तार किया गया है।

मृतक की पत्नी चुन्नी देवी के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 9 सितंबर की सुबह रुपये लेने पहुंचे संतोष सिंह के साथ करुणा देवी समेत अन्य लोगों ने मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल संतोष सिंह को इलाज के लिए इस्लामपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन उनकी मौत हो गई।

मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोठिया थानाध्यक्ष कैप्टन संजय पांडे ने बताया कि दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post