Top News

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर कृषि महाविद्यालय में कार्यक्रम


डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. सतनारायणन के मार्गदर्शन में हुआ।

इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इससे महाविद्यालय परिसर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत हो गया। विद्यार्थियों को ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व एवं स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि यह गीत मातृभूमि के प्रति सम्मान, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. मुकुल कुमार, डॉ. लव कुमार, डॉ. आरती शर्मा एवं डॉ. अनुश्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यार्थियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखने तथा देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post