Top News

अलमोमिन कॉलेज ऑफ एजुकेशन पहुंचे NHRC के विशेष मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी


गया, 21 अगस्त 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के विशेष मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने शुक्रवार को अलमोमिन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चेर्की-बिशुनपुरा का महत्वपूर्ण दौरा किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रभारी श्री विनय प्रताप सिंह ने प्रो. कन्हैया त्रिपाठी का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, विद्यार्थियों की गतिविधियों तथा मानवाधिकार जागरूकता से संबंधित पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मानवाधिकारों के संरक्षण, समानता, शिक्षा के अधिकार तथा विद्यार्थियों के अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कॉलेज के लाइजनिंग ऑफिसर श्री कपूर बाबला तथा अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कॉलेज परिवार की ओर से एनएचआरसी के विशेष मॉनिटर का आत्मीय स्वागत किया गया। अपने संबोधन में प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक-प्रशिक्षण संस्थानों की भूमिका केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षक तैयार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि भावी शिक्षकों में मानवाधिकार, सामाजिक समरसता, समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित कार्यक्रम, संगोष्ठी एवं जागरूकता अभियान आयोजित करने पर बल दिया। कॉलेज के प्रभारी विनय प्रताप सिंह ने कहा कि अलमोमिन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के लिए यह गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर ने संस्थान का दौरा कर विद्यार्थियों एवं शिक्षको मौजूद रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post