पूर्णिया। नगर निगम वार्ड संख्या-7 के ब्रजेश नगर तथा पूर्णिया ईस्ट प्रखंड के हरदा पंचायत स्थित ठाढ़ा एवं छबिघिया महादलित टोला में आयोजित श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का विधायक विजय खेमका ने जिलाधिकारी के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के काउंटरों का जायजा लिया और लोगों की समस्याएं सुनीं।
कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति और शिविर के पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं होने पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि प्रत्येक गुरुवार को अनुसूचित जाति टोले में विकास शिविर आयोजित किए जाएंगे और यह अभियान 20 फरवरी 2027 तक चलेगा।
Post a Comment