**मुरलीगंज।** थाना क्षेत्र के मिडिल चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के गेट के सामने से गुरुवार को दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने मुरलीगंज थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पकिलपार वार्ड संख्या 4, सहुरिया निवासी रंजीत कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल स्टेट बैंक के गेट के सामने खड़ी कर किसी काम से गए थे। दोपहर करीब 3:10 बजे वापस लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका।
पीड़ित के अनुसार चोरी गई मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर43एस4794 है। उन्होंने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर मोटरसाइकिल बरामद करने तथा चोरी की घटना में शामिल व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Post a Comment