Top News

रक्षाबंधन पर एसएसबी जवानों की कलाइयों पर सजी राखी


19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के प्रांगण में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। ताराचंद धानुका अकादमी की छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान की सुश्री शारदा जी की टीम ने एसएसबी जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट राज कुमार खलखो ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और जिम्मेदारी का पर्व है। बहनों द्वारा बांधी गई राखी जवानों को राष्ट्रसेवा और बहन-बेटियों की सुरक्षा के प्रति अपने दायित्व को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा देती है।

इस दौरान जवानों ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा व सम्मान के प्रति सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। कमांडेंट ने छात्राओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post