पूर्णिया। 27 अगस्त को टाउन हॉल स्थित शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले 56 शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहर के बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर पूर्णिया के उन वीर सपूतों को याद किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीदों की अमर गाथा का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में पूर्णिया के शहीदों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि महज 14 वर्षीय बालक ध्रुव कुंडू और 23 वर्षीय कुताय साह जैसे युवाओं ने भी देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
मौके पर उपस्थित लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए पूर्णिया के गौरवशाली स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को याद किया। कार्यक्रम में रंजन सिंह, बबीता चौधरी, गौतम वर्मा, ऋषि कुमार सिंह, मो. अलीमुद्दीन, जयवर्धन सिंह, सरदार उपेंद्र सिंह, मोहन झा, मो. खालिद, मो. शकील, मिथुन, शाहिद हुसैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Post a Comment