Top News

छत से गिरकर मासूम की मौत


दिघलबैंक प्रखंड के मंगुरा पंचायत के कलागाछ ब्लॉक चौक वार्ड संख्या 08 में शुक्रवार को छत से गिरने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक नौशाद आलम का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, बच्चा छत पर खेल रहा था, इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे टप्पू हॉस्पिटल के बाद सदर अस्पताल किशनगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह गमगीन माहौल में मासूम को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post