Top News

पवन पोद्दार बने भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता


पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा निवासी एवं कसबा क्षेत्र के समाजसेवी बमबम साह के नजदीकी सहयोगी पवन पोद्दार को भारतीय जनता पार्टी वाणिज्य प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय और निस्वार्थ सेवा भाव के लिए पहचाने जाने वाले पवन पोद्दार को नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

बताया गया कि भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. प्रो. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने पवन पोद्दार को प्रदेश प्रवक्ता पद का नियुक्ति पत्र सौंपा। इससे पूर्व बमबम साह को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के हाथों वाणिज्य प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया था।

नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता पवन पोद्दार ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपने पद और गरिमा के प्रति सजग रहते हुए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे तथा पार्टी के दिशा-निर्देशों पर हर कदम खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post