कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 पर रामपुरी स्थित योगेश्वर इंटर कॉलेज के समीप बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बोलबम कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घायल की पहचान पूर्णिया जिले के 22 वर्षीय राजीव कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मंशा फाउंडेशन के रुमी खान मौके पर पहुंचे और अपने निजी वाहन से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बताया गया कि राजीव कुमार अपने साथियों के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जल अर्पित करने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
Post a Comment