Top News

गेड़ाबाड़ी बाजार में नाला-सड़क निर्माण को मिली सहमति, भूमि मापी के बाद शुरू होगा कार्य



कोढ़ा नगर पंचायत अंतर्गत गेड़ाबाड़ी बाजार में प्रस्तावित नाला एवं सड़क निर्माण कार्य को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड पार्षद धर्मवीर चौधरी, नगर पंचायत के कनीय अभियंता मोहम्मद रफीक, जेई विभाष मंडल, नगर पंचायत कर्मियों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।

बैठक में गेड़ाबाड़ी हाट की भूमि की मापी एवं सीमांकन पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद तय किया गया कि भूमि मापी की प्रक्रिया पूरी होते ही नाला एवं सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास प्राथमिकता है। गेड़ाबाड़ी बाजार में नाला और सड़क बनने से जलजमाव की समस्या दूर होगी, आवागमन सुगम होगा और स्थानीय व्यापारियों व आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने भी विकास कार्य में सहयोग का भरोसा जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि अब वर्षों पुरानी समस्या का जल्द समाधान होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post