पहाड़कट्टा थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह कार्रवाई न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में की गई।
गिरफ्तार वारंटियों की पहचान मोहनिया निवासी अनेसुल, पिता स्व. मंगलू एवं इम्तियाज, पिता तफेजुल के रूप में हुई है। वहीं, विद्युत अधिनियम के तहत दर्ज थाना कांड संख्या 137/25 के नामजद आरोपित सिमलबाड़ी निवासी रजाबुल, पिता जैनुद्दीन अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय में लंबे समय से लंबित मामलों में लगातार पेशी से अनुपस्थित रहने के कारण आरोपितों के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन के लिए आगे भी गिरफ्तारी अभियान जारी रहेगा।
Post a Comment