Top News

26 अगस्त को जिलेभर में निकलेगा जुलूस, संवेदनशील स्थलों पर रहेगी विशेष निगरानी


जिले में 26 अगस्त को मिलाद-उन-नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया। सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक सामग्री पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। क्यूआरटी, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन एवं अन्य आपात सेवाओं को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन ने आम लोगों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post