बारसोई। प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि वे पिछले काफी दिनों से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त हो गया। रविवार को जनाजे की नमाज के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे की नमाज और मिट्टी में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए तथा दिवंगत शिक्षक की मगफिरत के लिए दुआ की।
इस मौके पर पूर्व मुखिया इफ्तेखारुज्जमा, राकेउद्दीन चौधरी, रजिउद्दीन चौधरी, मास्टर हसन, हैदातुल्लाह, मो. खुशग्वार, मुजफ्फर हुसैन, मास्टर मुजाहिद रफीकी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
लोगों ने शिक्षक अंजुम के निधन को शिक्षा जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। लोगों के अनुसार वे मिलनसार, जिम्मेदार और विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय शिक्षक थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक शिक्षक के साथ-साथ एक नेक और सामाजिक व्यक्ति को भी खो दिया। उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत की मगफिरत के लिए दुआ की।
Post a Comment