Top News

बूथ संख्या 293 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’


कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 293 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बूथ अध्यक्ष कुंदन कुमार शर्मा के आवास पर किया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रयासों की जानकारी देशवासियों तक पहुंचाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा आम लोगों के बीच जनसंपर्क को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post