Top News

सांसद के क्षेत्र भ्रमण में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं


बारसोई। कटिहार सांसद तारिक अनवर के रविवार को बारसोई प्रखंड क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने बिजली, नदी कटाव, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और नल-जल योजना से जुड़ी समस्याएं उठाईं। जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के लोगों ने अनियमित बिजली आपूर्ति व लो-वोल्टेज, जर्जर सड़क और नदी कटाव की समस्या से अवगत कराते हुए स्थायी समाधान की मांग की। इस दौरान जिप सदस्य गुलजार आलम ने भी सांसद को विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे और क्षेत्र के विकास को लेकर सवाल किए। सांसद ने सभी मांगों को संबंधित स्तर पर उठाने और समाधान के लिए हरसंभव पहल का आश्वासन दिया। क्षेत्र भ्रमण से पहले सांसद ने शिकारपुर निवासी दिवंगत फौजी मो. सगीरुद्दीन के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment

Previous Post Next Post