पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को कोचाधामन थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान की प्रगति की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और अनुसंधान निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द पूरा किया जाए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना सिरिस्ता कक्ष का भी जायजा लिया। उन्होंने दस्तावेजों के बेहतर रख-रखाव एवं प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मालखाना में रखे प्रदर्शों के व्यवस्थित प्रबंधन और उचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। एसपी ने थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
Post a Comment