Top News

नेपाल में तबाही के बाद कुरसेला में तटबंधों की निगरानी तेज


नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के बाद बिहार की नदियों के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए कुरसेला अंचल प्रशासन ने तटबंधों और निचले इलाकों की निगरानी तेज कर दी है। गुरुवार को सीओ अनुपम, जल संसाधन विभाग के एसडीओ अमित कुमार और जेई ने कुरसेला प्रखंड के तटवर्ती क्षेत्रों, लिंक बांध तथा मधेली बांध का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने गुमटी टोला से बरंडी तक के लिंक बांध और बरंडी के दाएं तटबंध का जायजा लिया। निरीक्षण में दोनों तटबंधों की स्थिति फिलहाल सुरक्षित पाई गई। संभावित जलस्तर वृद्धि को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

अधिकारियों ने निचले और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की भी जानकारी ली तथा कर्मियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। नेपाल से आने वाले पानी के कारण कोसी और गंगा समेत अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post