Top News

कुर्सेला में शराब के खिलाफ कार्रवाई, पांच नशेड़ी और एक तस्कर गिरफ्तार


कुरसेला थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर पांच नशेड़ियों और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 37 लीटर देसी महुआ शराब भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, गश्ती के दौरान विभिन्न इलाकों में शराब के नशे में कुछ लोगों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने संबंधित स्थानों पर छापेमारी की, जहां से शराब के नशे में पांच लोगों को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 37 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार और शराब सेवन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और सूचना मिलते ही कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post