महिनाथपुर पंचायत स्थित प्रसिद्हुला स्थान पर आयोजित पारंपरिक बिहुला पूजा बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। पूजा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बिहुला स्थान पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी बिहुला पूजा का आयोजन विधि-विधान से किया गया। पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। आयोजन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से विशेष व्यवस्था की गई थी।
पूजा संपन्न होने के बाद बुधवार को श्रद्धालु बिहुला की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले गए। इस दौरान जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया, जिसके साथ ही धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत समापन हो गया।
पूजा को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्य सह मुख्य पुजारी संचु ऋषि, बबलू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Post a Comment