Top News

पीएम आवास योजना के कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक


समाहरणालय के एनआई सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आयोजित कार्यक्रम में कोढ़ा विधायक कविता देवी शामिल हुईं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्ण 2 लाख 35 हजार आवासों का गृह प्रवेश, लाभुकों को चाबी एवं नए चयनित लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। विधायक ने कहा कि गरीब परिवारों के लिए पक्का घर सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव है। सरकार का लक्ष्य हर जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post