कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय मंडल की सभी पंचायतों में संत रविदास जयंती एवं पवित्र कलश के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें विधायक कविता देवी, विधायक प्रतिनिधि रमण झा, जिला भाजपा महामंत्री रामनाथ पाण्डेय, एमएलसी प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मंडल महामंत्री अमित कुमार, युवा नेता राज किशोर सिंह समेत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
विधायक कविता देवी ने कहा कि संत रविदास के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में समानता, भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करना चाहिए। जिला महामंत्री रामनाथ पाण्डेय ने कहा कि संत रविदास ने जात-पात और सामाजिक भेदभाव का विरोध करते हुए प्रेम, समानता, कर्म एवं मानव सेवा का संदेश दिया। उनका संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ आज भी प्रासंगिक है।
कार्यक्रम में संत रविदास के आदर्शों को अपनाने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
Post a Comment