Top News

संत रविदास जयंती पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित


संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर दिघलबैंक प्रखंड में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी बप्पी ऋषि, दहीभात पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अखलाक समर, वार्ड सदस्य रणजीत कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सभी पंचायतों के विकास मित्र मौजूद रहे।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को आज भी प्रासंगिक बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत स्तर के कर्मियों की मौजूदगी रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post