Top News

वाहन जांच को लेकर पुलिस का सघन अभियान


किशनगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को गंधर्वडांगा पुलिस ने क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच करते हुए चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

थानाध्यक्ष कुंदन कुमार की मौजूदगी में पुलिस टीम ने वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, हेलमेट समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, जरूरी कागजात साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post