रौटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अपहरण कांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी किशनगंज थाना क्षेत्र के पिछला गांव निवासी मो. अकबर, पिता मो. कामिल है।
पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई की शाम रौटा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की घर से गायब हो गई थी। खोजबीन के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि मो. अकबर अपने सहयोगियों के साथ उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले में लड़की के भाई ने रौटा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने मो. अकबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
Post a Comment