कोढ़ा थाना क्षेत्र के विषहरिया गांव के वार्ड संख्या-5 में सड़क किनारे जलावन रखने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोढ़ा थाना में एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्रथम पक्ष के हरिलाल यादव ने सुबोध सिंह, विजय सिंह, जबनु सिंह, नागो सिंह, कविता देवी, रूणा देवी पति सुबोध सिंह और चुलहिया देवी पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। मामले में सभी आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
वहीं, दूसरे पक्ष की रीना देवी पति विजय सिंह ने हरिलाल यादव, नंद किशोर यादव, शिवरानी देवी पति हरिलाल यादव, गौरी देवी पति नंद किशोर यादव और घौली देवी पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मारपीट में घायल दोनों पक्षों के लोग अपने परिजनों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा पहुंचे, जहां उनका इलाज कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Post a Comment