विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने संगठन के सदस्यों के साथ भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से उनके किशनगंज स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान आशीष गोस्वामी ने मंत्री को भगवा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, जबकि सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
मुलाकात में धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। आशीष गोस्वामी ने संगठन की ओर से सीमांचल में किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। मंत्री डॉ. जायसवाल ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में सीमांचल क्षेत्र में जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने संगठन के सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।
आशीष गोस्वामी ने कहा कि समाजहित के मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाकर उनके समाधान की दिशा में प्रयास करना संगठन की प्राथमिकता है। मौके पर राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, विक्की गोस्वामी, महेंद्र दास, सुशील कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
Post a Comment