Top News

संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली कलश यात्रा


मुरलीगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर से बुधवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा प्रखंड मुख्यालय परिसर से निकलकर कार्तिक चौक, विषहरी स्थान होते हुए दिग्घी वार्ड संख्या छह स्थित महादलित टोला पहुंची।

महादलित टोला में संत रविदास के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने संत रविदास के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को आपसी प्रेम, समानता, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उनका प्रसिद्ध संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ आज भी समाज को सच्चाई और सद्भाव का मार्ग दिखाता है।

वक्ताओं ने कहा कि भक्ति काल में संत रविदास भक्ति आंदोलन के महान स्तंभ रहे। उनके पदों को सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ में भी स्थान मिला है। मौके पर बीडीओ गोपाल कृष्णन, प्रभारी बीईओ बबीता कुमारी सहित प्रखंड के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post