Top News

महिला जदयू की समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती पर जोर


 कटिहार सर्किट हाउस में महिला जदयू की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष सह बासगाढ़ा ग्राम पंचायत की मुखिया प्रीतम देवी कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी खुशबू रानी एवं निवेदिता कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय, प्रदेश सचिव मुकेश, राजाराम, सतीश सहित विभिन्न प्रखंडों की महिला जदयू अध्यक्ष एवं जिला कमिटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश प्रभारी खुशबू रानी ने संगठन की स्थिति की समीक्षा करते हुए महिला कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत एवं सक्रिय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हो रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महिलाओं के हित में किए गए कार्यों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

महिला जदयू जिलाध्यक्ष प्रीतम देवी कुशवाहा ने प्रदेश प्रभारी के कटिहार आगमन पर आभार जताया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार एवं महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर भी चर्चा की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post