Top News

देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार


कुरसेला। कुरसेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कटारिया पुलिस पिकेट, नवगछिया बॉर्डर के समीप वाहन जांच के दौरान बाइक सवार एक युवक को देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से पल्सर बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान कुरसेला थाना क्षेत्र के सेरमारी निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसके बाद कटारिया पुलिस पिकेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान पल्सर बाइक से पहुंचे नीरज कुमार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। उसके आपराधिक इतिहास और हथियार रखने के उद्देश्य की जांच की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post