ताजपुर (समस्तीपुर)। डॉ. एलकेबीडी कॉलेज, ताजपुर के हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन में कॉलेज के तीन विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट परीक्षा में सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। सफल विद्यार्थियों में सौंदर्य कुमार शुक्ला, कोमल कुमारी और निशा कुमारी शामिल हैं।
विद्यार्थियों की सफलता से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मराज राम ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर अध्ययन के साथ शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है।
सफल विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. अखिलेश कुमार को दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. अखिलेश कुमार के निरंतर मार्गदर्शन, प्रभावी अध्ययन-पद्धति और प्रोत्साहन से यूजीसी-नेट की तैयारी में काफी मदद मिली। कॉलेज परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Post a Comment