Top News

बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य ने सौंपा मांग पत्र


बारसोई। कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने शनिवार को क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर विद्युत विभाग के वरीय पदाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में खराब एवं जले ट्रांसफार्मर बदलने, जर्जर बिजली तारों की मरम्मत कराने तथा नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर विभाग को मांग पत्र सौंपा।

गुलजार आलम ने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों में ट्रांसफार्मर लंबे समय से खराब पड़े हैं, जबकि बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से भी ग्रामीण परेशान हैं। कई स्थानों पर बिजली के तार जर्जर हैं और कहीं तार की समस्या नहीं होने के बावजूद नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है।

उन्होंने विद्युत विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ग्रामीण लगातार अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के पास पहुंचते हैं, लेकिन कई बार शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने विभाग से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

जिला परिषद सदस्य ने कहा कि बिजली की समस्या कई इलाकों में बनी हुई है और जनप्रतिनिधि होने के नाते वे ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाते रहेंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर इन मुद्दों को सार्वजनिक रूप से भी उठाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post