Top News

बैसा के सेवानिवृत्त शिक्षक मो. खालिद अनवर का निधन, जनाजे में उमड़ी भीड़


बैसा प्रखंड क्षेत्र के गोस्तरा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मो. खालिद अनवर का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे जनाजे की नमाज अदा की गई, जिसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जनाजे की नमाज में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

मो. खालिद अनवर के निधन पर विधायक अख्तरुल ईमान, पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान, मुखिया जहांगीर आलम, पूर्व मुखिया डॉ. जुनैद, शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव आदिल अनवर, शम्स तबरेज आमिर, रवी नूरुज्जमां, नदीम, नाजिश, अतहर, डावर मुगनी समेत कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि मो. खालिद अनवर बेहद मिलनसार और समाजसेवी स्वभाव के व्यक्ति थे। वे गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे। लोगों की समस्याओं को सुनकर अपनी क्षमता के अनुसार मदद करना उनका स्वभाव था। वे हमेशा लोगों से मुस्कुराकर मिलते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच गए और जनाजे में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post